बिहार लोक संवाद डॉट नेट, पटना।
रहमानी 30 का नाम वैसे तो आईआईटी में कामयाबी के लिए लिया जाता है लेकिन हाल के सालों में यहां से मेडिकल के एंट्रेंस टेस्ट ‘नीट’ में कामयाबी की इबारत लिखी जा रही है। इसमें लड़कियों की तादाद भी काफी खुशी देने वाली है।
बिहार लोक संवाद डॉट नेट ने इस साल ‘नीट’ में कामयाब होने वाली रहमानी 30 की कुछ लड़कियों से बात की और उनका अनुभव जाना। उनके साथ हैं ज़रवा हादी जो एकेडमिक डाइरेक्टर हैं। ज़रवा हमें यह बता रही हैं कि रहमानी 30 में एडमिशन का क्या तरीक़ा क्या है और फॉर्म कब निकलता है।
3,087 total views