गर्भवती महिलाओं को नहीं दिया गया कोविड का टीका

बिहार लोक संवाद डॉट नेट
मोतिहारी, 6 फरवरी: पूर्वी चम्पारण ज़िले के बंजारिया प्रखंड स्थित अजगरी पीएचसी में कोविड वैक्सीनेशन का हफ़्तेभर का कार्यक्रम डीएम शीर्षत कपिल अशोक की निगरानी में आयोजित किया गया। इसके तहत सभी आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को टीका लगाया गया। इस सिलसिले में बिहार लोक संवाद डाॅट नेट के संवाददाता फ़रहान हयात ने मेडिकल अफ़सर डाॅ. त्रिपुरारी कुमार, ब्लाॅक कोआॅर्डिनेटर प्रेरणा कुमारी, आईसीसीडीएस सुपरवाइज़र वंदिता सिप्पी और एएनएम विभा कुमार से बात की। उन्होंने बताया कि गर्भवती और दूध पिलाने वाली माताओं को टीका नहीं लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जिन सेविकाओं और सहायिकाओं को टीका दिया गया है उन्हें 28 दिन के बाद दोबारा टीका लगवाने के लिए बुलाया गया है।

 

 1,880 total views

Share Now