जीत की खुशी लेकिन जारी रहेगा संघर्ष

बिहार लोक संवाद डॉट नेट

देश में चले ऐतिहासिक किसान आन्दोलन की जीत की खुशी में मंगलवार को पटना में एक जुलास निकाला गया। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, बिहार और संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले जीपीओ गोलम्बर से निकाला गया यह जुलूस बुद्ध स्मृति पार्क के पास पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गया। जुलूस में विभिन्न किसान और मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस अवसर पर वक्ताओं ने केन्द्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों की वापसी, एमएसपी पर विचार करने के लिए बनाई गई कमिटी और किसान आन्दोलन के दौरान किसानों पर लादे गए मुकदमों की वापसी को किसान आन्दोलन की बड़ी जीत करार दिया।

 2,313 total views

Share Now