बिहार विधान परिषद चुनाव : शिक्षक क्षेत्र में 72.5, स्नातक में 48.5 प्रतिशत मतदान

बिहार लोक संवाद ब्यूरो
पटना: बिहार में विधान परिषद के कुल आठ निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 22 अक्तूबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। मतदान में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 72.50 प्रतिशत और स्नातक क्षेत्र में 48.5 प्रतिशत वोट पड़े।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच. आर. श्रीनिवास के अनुसार विधान परिषद के पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और पटना, दरभंगा, तिरहुत तथा सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शाम पांच बजे मतदान संपन्न हो गया। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में बिहार में यह पहला चुनाव था। इस चुनाव में निर्वाचन कार्यालय की उम्मीद से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

 1,280 total views

Share Now