भाजपा से चार और बागी निष्कासित

बिहार लोक संवाद न्यूज नेटवर्क

समस्तीपुर 25 अक्टूबर: भारतीय जनता पार्टी से बागियों को पार्टी से बिहार निकालने का सिलसिला जारी है। चुनाव में राजग उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में उतरने पर कड़ा रुख इख्तियार करते हुए आज समस्तीपुर के भाजपा जिला मंत्री सुंदेश्वर राम और कर्नल राजीव रंजन समेत चार नेताओं को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

भाजपा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. संजय जायसवाल ने यह कड़ा कदम उठाया है।

श्री कुशवाहा ने बताया कि भाजपा के जिला मंत्री सुन्देश्वर राम कल्याणपुर से, कर्नल राजीव रंजन समस्तीपुर से, विश्वनाथ चैधरी उर्फ तूफान विभूतिपुर से और अजय कुमार झा उजियारपुर विधानसभा सीट से राजग प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं।

 419 total views

Share Now

Leave a Reply