प्रकाश पर्व को लेकर पटना में विशेष भजन कीर्तन, आपसी भाईचारे की अपील

बिहार लोक संवाद डाॅट नेट
पटना, 30 नवंबर : सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देवजी महाराज के 551 वें प्रकाश पर्व को लेकर पटना सिटी के दीदारगंज स्थित गुरुद्वारे में 30 नवंबर को विशेष भजन कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराते हुए आम लोगों से आपसी प्रेम और भाईचारा रखने की अपील। दूसरी ओर तख्त साहिब हरमंदिर प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह और सेवादार समाज के संरक्षक त्रिलोक सिंह निषाद ने तमाम लोगों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।

 1,590 total views

Share Now