अफजल अब्बास शिया वक्फ बोर्ड के नये अध्यक्ष

बिहार लोक संवाद ब्यूरो
पटना, 29 अक्टूबर: सैयद अफजल अब्बास बिहार प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के नये अध्यक्ष चुने गए हैं। आज यहां बोर्ड के 7 सदस्यीय टीमों में अधिवक्ता शहनाज फातिमा ने अफजल अब्बास के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे मंजूर कर लिया गया।

अफजल अब्बास निवर्तमान अध्यक्ष इरशाद अली आजाद का स्थान लेंगे। इरशाद अली आजाद अपने कार्यकाल के दौरान कई वक्फ संपत्तियों पर से नाजायज कब्जा हटवाने के लिए चर्चा में रहे हैं। वे सांसद आपसीपी सिंह के काफी करीब माने जाते हैं।

उधर, हाल ही में सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का चुनाव हुआ था जिसमें अलहाज मोहम्मद इरशादुल्लाह एक फिर अध्यक्ष चुन लिए गए। वे चैथी बार सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बने हैं।

सुन्नी और शीया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यकाल पांच वर्षों का होता है।

 2,523 total views

Share Now