कृष्ण देव यादव या केडी वामपंथी राजनीति में संघर्ष की मिसाल हैं। पटना जिले के बाढ़ प्रखंड के प्रहलादपुर के रहने वाले केडी भाकपा (माले) के पूर्णकालिक सदस्य और वरिष्ठ नेता हैं। साइंस कॉलेज से पढ़ाई करने वाले केडी शुरू में ही वामपंथी विचारधारा से जुड़ गए। जेपी आंदोलन में भी उन्होंने जमकर हिस्सा लिया। इनके बारे में एक रोचक तथ्य यह है कि जब लालू प्रसाद अपना पहला संसदीय चुनाव लड़ रहे थे तो केडी उनके इलेक्शन एजेंट थे। वे इंडियन पीपुल्स पार्टी के प्रदेश अधयक्ष रहे। इनके बारे स्वर्गीय कामरेड विनोद मिश्र कहते थे कि केडी सीएम मटेरियल हैं। वे बिना जीते आठ बार चुनाव लड़े और अपना तन-मन माले को समर्पित कर दिया। वे अपने घर नहीं जाते और उनका सारा समय पार्टी कार्यालय या पार्ट के नेता के घर बीतता है। पार्किंसन बीमारी से जूझते हुए भी वे बदलाव की राजनीति के लिए सक्रिय रहते हैं। उनसे बात की है बिहार लोक संवाद डॉट नेट के समी अहमद ने।
1,491 total views