शत्रुघ्न सिन्हा ने किया मुस्लिम जनप्रतिनिधियों को ‘ख़ामोश’!

बिहार लोक संवाद डाॅट नेट पटना
बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को शहर के सबसे महंगे होटल में गेट टुगेदर का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिहार सिविल सोसोयटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मशहूर सर्जन डाॅ. अहमद अब्दुल हई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में शरीक होने वालों में मुस्लिम विधान सभा और विधान परिषद् सदस्य, पूर्व एमपी, बुद्धिजीवी, पत्रकार, ऊंचे सरकारी ओहदों पर बैठे हुए अफ़सर और धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग मौजूद थे। मौजूद रहने वालों में फ़ादर जोस, पीटर और सांसद आलोक भी शामिल थे। महिलाएं भी अच्छी-ख़ासी तादाद में मौजूद थीं। महफ़िल में शत्रुघ्न सिन्हा जैसी शख़्सीयत ने चार चांद लगा दिया।

गेट टुगेदर की इस महफ़िल में पार्टी-पाॅलिटिक्स की सीमाओं से ऊपर उठकर लोगों ने अपने-अपने ख़्यालात का इज़्हार किया जिसका केन्द्र बिन्दु मुसलमानों का विकास था। राजनेताओं ने तय किया कि वे मिल-जुल कर मुसलमानों की तरक़्क़ी के लिए कोशिशें करेंगे।

इन दिनों बिहार विधानमंडल का बजट सेशन चल रहा है। अब देखना है कि दोनों सदनों में मुसलमानों से जुड़े कितने ईशूज़ उठाए जाते हैं, उनपर चर्चा होता है और कितनी समस्याओं के समाधान की दिशा में क़दम उठाए जाते हैं। कहीं ऐसा न हो कि पूरी एक्सरसाइज़ मिलने-मिलाने और खुश गप्पियों की हद तक ही सिमट कर रह जाए।

 

 

 

 465 total views

Share Now

Leave a Reply