रोज़े की अहमियत पर कही गयी बातों को समझने की ज़रूरत: नीतीश

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1 अण्णे मार्ग स्थित नेक संवाद में पवित्र रमजान के अवसर पर शुक्रवार को रोजेदारों को दावत-ए-इफ्तार दी जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि सभी को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। हर वर्ष इसका आयोजन होता रहा है। पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण इफ्तार का आयोजन नहीं हो पा रहा था। इस इफ्तार में राज्य के विभिन्न जगहों से कई लोग आये हैं। मुझे इसकी खुशी है। रोजे की महत्ता पर प्रकाश डालते हुये कई बातें कही गई हैं। उपदेश में कई बातें भी कही गई हैं जिसे समझने की जरूरत है। सभी लोगों को मिलजुल कर प्रेम के साथ रहना है।

इफ्तार के पहले मित्तन घाट के सज्जादानशीं हजरत सैयद शाह शमीमउद्दीन अहमद मुनअमी ने रमजान एवं रोजे की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और सामूहिक दुआ की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य की तरक्की, प्रगति, आपसी भाईचारे एवं मोहब्बत के लिए दुआयें कीं।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री पशुपति कुमार पारस, पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद सजय जायसवाल, विधान पार्षद राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचन्द्र पूर्वे, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री आशोक चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री  श्रवण कुमार, उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसुरत कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ज़मां खान, ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत परिवहन मंत्री शीला कुमारी, अनुसूचित जात एवं अनुसूचि कल्याण राज, मंत्री संतोष कुमार सुमन, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मंत्री सुनील कुमार, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, सांसद रामकृपाल यादव, सांसद प्रिंस राज, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मोहम्मद इर्शादुल्लाह, हज कमिटी के चेयरमैन मोहम्मद इलियास सहित अन्य विधायकगण, विधान पार्षदगण, राज्य के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।

 918 total views

Share Now

Leave a Reply