बिहार लोक संवाद डाॅट नेट पटना
बिहार में अगले 10 दिनों यानी 16 से 25 मई तक लॉकडाउन का विस्तार कर दिया गया है। इसकी सूचना खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने एक ट्वीट के ज़रिये दी है।
नीतीश कुमार ने ट्वीट में कहा है कि ‘‘आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लाॅकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई। लाॅकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लाॅकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।’’
1,057 total views