भोजपुरी गीत में मुस्लिम महिलाओं पर आपत्तिजनक बोल, नीतीश कुमार से कार्रवाई की मांग

बिहार लोक संवाद डाॅट नेट
भोजपुरी गायक अजीत बिहारी के एक वीडियो गीत में मुस्लिम महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बोल का इस्तेमाल किया गया है। इसके विरोध में ट्विटर पर जबर्दस्त विरोध दर्ज कराया गया है। इस गायक का घर पटना बताया गया है हालांकि उसका फेसबुक नहीं खुल रहा है।
इस भोजपुरी गीत में मुस्लिम औरतों के लिए मियांटाली वाली जैसे शब्द का इस्तेमाल किया गया है। इसी तरह के एक और गीत में मियांटोली शब्द के साथ आपत्तिजनका शब्द का इस्तेमाल किया गया है। कुछ सूत्रों का कहना है कि उस गायक को गिरफ्तार कर लिया गया है हालांकि बिहार लोक संवाद अपने स्तर से इसकी पुष्टि नही ंकर सका है।
ट्विटर पर कई लोगों ने बिहार पुलिस से इस मामले में कार्रवाई के लिखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी टैग किया है। इस वीडियो में गायक का फोन नंबर भी दिया गया है।
इस गीत में नकाब-हिजाब वाली महिलाओं को दिखाकर उनके बारे में तरह-तरह के आपत्तिजनक बोल लिखे गये हैं। एक ट्विटर हैंडल ने लिखा है कि यह दरअसल इस बात के लिए उकसावा है कि मुस्लिम मुहल्लों की लड़कियों को अपने जाल में कैसे फांसा जाए। उल्लेखनीय है कि कई साम्प्रदायिक संगठन इस तरह की साजिश में पहले से लगे हैं।
एक ट्विटर हैंडल ने लिखा है कि भोजपुर गीतों में फूहड़पन की शिकायत पहले से ही थी। होली गीतों के नाम पर इसमें औरतों के बारे में अश्लील बोल रहने की भी शिकायत रही है। अब इस मामले को साम्प्रदायिक भी बनाया जा रहा है। यह भोजपुरी भाषा का भी अपमान है। अफसोस की बात यह है कि समाज में ऐसे अश्लील और फूहड़ गीतों के खिलाफ इतना गुस्सा नहीं कि ऐसे वीडियो बनना बंद हो जाएं। अजीत बिहारी के गीतों में भी होली के बहाने औरतों पर अश्लील बोल लिखे गये हैं।
कई ट्विटर हैंडल पर इस साम्प्रदायिक रूप से आपत्तिजनक गीत को यू ट्यूब से हटाने की भी मांग की गयी है।

 790 total views

Share Now

Leave a Reply