बिहार लोक संवाद डॉट नेट
बिहार के शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को जल्द ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करकमलों से आवास प्रदान कराया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इस बात की जानकारी मंगलवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। श्री प्रसाद ने बताया कि उन्होंने नगर विकास और आवास विभाग को निर्देश दिया है कि योजना के तहत जितने भी मकान बने हैं उनके लाभार्थियों को गृह प्रवेश और होल्डिंग संख्या मुहैया कराई जाए।
1,976 total views