वार-पलटवार: नीतीश पर EMOTIONAL ATYACHAR करने का आरोप

बिहार लोक संवाद डॉट नेट

कुशेश्वर स्थान और तारापुर उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान समाप्त हो गया है। लेकिन चुनावी सभा से बाहर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने पटना में प्रेस कोंफ्रेंस करके कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता पर इमोशनल अत्यार कर रहे हैं। इसपर पलटवार करते हुए जदूयु प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा कि इस उप चुनाव में राजद के सारे प्रयोग नाकाम हो चुके हैं। लालू यादव तो अब चलने लायक भी नहीं रहे।

 1,719 total views

Share Now