भारत भर में 1 लाख 37 हज़ार सेवा सदन चला रहा है आरएसएस

बिहार लोक संवाद डॉट नेट पटना
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे भारत में 1, 37000 सेवा सदन चला रहा है। यह जानकारी गुरुवार को संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने दी।
श्री भागवत पटना एम्स सटे फुलवारी शरीफ के कोरियावां गांव के केशव नगर में डॉक्टर हेडगेवार स्मारक समिति की ओर से बनने वाली सेवा सदन का कार्यारंभ कर रहे थे।
यह सेवा सदन 3 बीघा जमीन पर बन रही है। इसका भवन तीन मंजिला होगा।
श्री श्री भागवत ने बताया कि इस में सरकारी पैसा नहीं लगाया जाता है बल्कि यह चंदा से चलता है। उन्होंने बताया कि पटना के इस भवन में बिहार के सुदूर जिलों आने वाले मरीज व उनके परिजनों के रहने व भोजन की मुफ्त व्यवस्था की जाएगी।
इस अवसर पर मशहूर संत जीयर स्वामी ने कहा कि सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता है। उन्होंने कहा कि मानव का धर्म है एक दूसरे मानव की सेवा करना।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि पटना एम्स करो ना काल में भी लगातार स्वास्थ्य सेवा दे रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि आर एस एस की इस पहल की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी।
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत 7 दिनों की बिहार दौरे पर हैं। शुक्रवार की शाम में मुजफ्फरपुर जाएंगे। लगभग दो महीने के अंतराल में मोहन भागवत का यह दूसरा बिहार दौरा है।
इस समारोह में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार और नंदकिशोर यादव आदि भी मौजूद थे।

 430 total views

Share Now

Leave a Reply