शाहनवाज़ चलाएंगे उद्योग, ज़मा ख़ान करेंगे अल्पसंख्यकों का कल्याण

बिहार लोक संवाद डाॅट नेट पटना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। इसके साथ ही नये मंत्रियोे के विभागों की घोषणा भी कर दी गई है। अपेक्षा के विपरीत भाजपा के सैयद शाहनवाज हुसैन को उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है जबकि ज़मा ख़ान को अल्पसंख्यक विभाग सौंपा गया है। इसके साथ ही बिहार में मंत्रियों की संख्या कुल मिलाकर 31 हो गई है।

इससे पूर्व शाहनवाज हुसैन समेत 17 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल फागू चैहान ने सबसे पहले शाहनवाज हुसैन को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री हुसैन ने उर्दू में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली।

इन दोनों नेताओं के बाद मदन सहनी (जदयू), प्रमोद कुमार (भाजपा), संजय कुमार झा (जदयू), लेसी सिंह (जदयू), सम्राट चैधरी, नीरज कुमार सिंह बबलू, सुभाष सिंह, नितिन नवीन (सभी भाजपा), सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय), सुनील कुमार (जदयू), नारायण प्रसाद (भाजपा), जयंत राज (जदयू), आलोक रंजन (भाजपा), मो. जमा खान (जदयू), जनक राम (भाजपा) ने मंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। श्री संजय झा और श्री आलोक रंजन ने मैथिली में शपथ ली।

विस्तार के बाद मंत्रियों के विभाग इस प्रकार हैं-
1. नीतीश कुमार, मुख्य मंत्री – सामान्य प्रशासन, गुह, मंत्रीमंडल सविालय, निगरानी, निर्वाचन तथा ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं।
2. तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री – वित्त विभाग, वाणिज्यकर, नगर विकास एवं आवास
3. रेणु देवी, उपमुख्यमंत्री – आपदा प्रबंधन, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
4. विजय कुमार चैधरी – शिक्षा, संसदीय कार्य
5. बिजेन्द्र प्रसाद यादव – ऊर्जा, योजना एवं विकास
6. अशोकर चैधरी – भवन निर्माण
7. शीला कुमारी – परिवहन
8. संतोष कुमार सुमन – लघु जल संसाधन, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण
9. मुकेश सहनी – पशु एवं मत्स्य संसाधन
10. मंगल पाण्डेय – स्वास्थ्य
11. अमरेन्द्र प्रताप सिंह – कृषि
12. डाॅ. रामप्रीत पासवान – लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
13. जीवेश कुमार – श्रम संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी
14. रामसूरत कुमार – राजस्व एवं भूमि सुधार
15. सैयद शाहनवाज हुसैन – उद्योग
16. श्रवण कुमार – ग्रामीण विकास
17. मदन सहनी – समाज कल्याण
18. प्रमोद कुमार – गन्ना उद्योग, विधि
19. संजय कुमार झा – जल संसाधन, सूचना एवं जन संपर्क
20. लेसी सिंह – खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
21. सम्राट चैधरी – पंचायती राज
22. नीरज कुमार सिंह – पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
23. सुभाष सिंह – सहकारिता
24. नितिन नवीन – पथ निर्माण
25. सुमित कुमार सिंह – विज्ञान एवं प्रवैधिकी
26. सुनीन कुमार – मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
27. नारायण प्रसाद – पर्यटन
28. जयंत राज – ग्रामीण कार्य
29. आलोक रंजन – कला, संस्कृति एवं युवा
30. मो. ज़मा ख़ान – अल्पसंख्यक कल्याण
31. जनक राम – खान एवं भूतत्व

 

 806 total views

Share Now

Leave a Reply