5 दिन के लिए मुख्य मंत्री बने सतीश का निधन, नीतीश ने जताया शोक

बिहार लोक संवाद ब्यूरो
पटना, 2 नवंबर: बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री सतीश प्रसाद सिंह का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली। मुख्य मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल मात्र पांच दिनों का था। वे 28 जनवरी, 1968 से 1 फरवरी, 1968 के बीच मुख्य मंत्री रहे थे। उनका चुनाव क्षेत्र खगड़िया जिला का परबत्ता था। वो सम्युक्ता सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

श्री कुमार ने सोमवार को जारीं अपने शोक संदेश में कहा कि श्री सिंह एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। बिहार की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 866 total views

Share Now

Leave a Reply